Rashmika और Vijay नहीं पहना सकते फैंस को 'टोपी', फिर मिला इनकी नजदीकी का सबूत

Rashmika Mandanna Women’s Day Post: रश्मिका मंदाना का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस खुशी से डांस कर रहे हैं। इस पोस्ट में उनके और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप में होने का हिंट मिला है। रश्मिका के पास अब विजय की एक खास चीज देखने को मिल रही है। जिसे देख अब फैंस इन लव बर्ड्स के रिश्ते पर मुहर लगा रहे हैं।

Rashmika Mandanna Women's Day Post

रश्मिका की टोपी का विजय से खास कनेक्शन

Rashmika Mandanna Women’s Day Post: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती है। रश्मिका के पूरी दुनिया में करोड़ों चाहने वाले हैं तभी तो वो नेशनल क्रश कही जाती हैं। उन पर लाखों लोग फिदा हैं लेकिन रश्मिका किस पर फिदा हैं वो तो खैर सभी जानते हैं। अब एक बार फिर उनकी आशिकी के चर्चे हो रहे हैं। रश्मिका के हालिया पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस एक बार फिर दुनिया को अपने और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के बीच नजदीकी का हिंट देते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

रश्मिका की टोपी से खुला राज

रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर विजय और अपने प्यार की चिंगारी सोशल मीडिया पर लगा दी है। इन लव अफेयर को एक बार फिर हवा मिल गई है। बता दें, रश्मिका ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक क्यूट सी तस्वीर शेयर कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का खास तोहफा दिया है। उन्होंने बारिश के मौसम की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो टोपी लगाकर स्माइल करते हुए पोज दे रही हैं। इस फोटो में उनके चेहरे पर जो मुस्कान है वो बता रही है कि एक्ट्रेस कितनी खुश हैं।

विज्ञापन

पोस्ट का विजय देवरकोंडा से क्या है कनेक्शन?

उनके लिए एक आदमी छाता लेकर खड़ा है। हालांकि, उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी सभी प्यारी महिलाओं को हैप्पी महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.. महिला होना एक वरदान है.. इसे याद रखिए!’ अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूं तो फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने उनकी चोरी पकड़ ली है। इस फोटो में उनके और विजय के प्यार का कनेक्शन मिल गया है। दरअसल, इस तस्वीर में रश्मिका ने जो पिंक कलर की टोपी पहन रखी है वो विजय देवरकोंडा की है। इसी सेम टोपी में विजय कई बार नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब रश्मिका को यही टोपी पहने देख फैंस जोर-शोर से कमेंट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस क्या बोले?

एक फैंस ने लिखा है, ‘नाइस कैप Rushiee।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये टोपी देवरकोंडा की है न।’ एक फैन ने लिखा, ‘अरे विज्जु की गुलाबी टोपी मेरी रुशी के सिर पर।’ एक फैन ने कहा, ‘जस्ट Virush थिंग्स.. पिंक बीनी कैप, मैंने कुछ भी नहीं देखा…।’ एक यूजर बोला, ‘अरे ये तो VD की कैप है।’ बाकी सभी सोशल मीडिया यूजर्स ने रश्मिका को महिला दिवस की बधाई दी है। अब उनका ये पोस्ट देख फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ