Karamjit Anmol ही नहीं चुनावी मैदान में दम दिखा चुके हैं ये पंजाबी सिंगर, देखें लिस्ट

Punjabi Singers in Politics: पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल से पहले भी कई पंजाबी सिंगर्स चुनावी मैदान में आ चुके हैं। इस लिस्ट में दिंवगत सिंगर सिद्धू मुसेवाला, हंसराज हंस, बलकार सिद्धू, गगनदीप कौर मान और अब पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल का नाम भी जुड़ गया है।

Punjabi Singers in Politics

Punjabi Singers in Politics

Punjabi Singers in Politics: ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब पंजाबी सिंगर्स राजनीति के मैदान में उतर रहे हों। जी हां, आज पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल के चुनाव लड़ने की खबर आई है। आम आदमी पार्टी ने सिंगर को फरीदकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। करमजीत से पहले भी कई पंजाबी सिंगर्स चुनावी मैदान में आ चुके हैं। इस लिस्ट में दिंवगत सिंगर सिद्धू मुसेवाला, हंसराज हंस, बलकार सिद्धू, गगनदीप कौर मान का नाम शामिल है और अब इस लिस्ट में पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर्स उतरे राजनीति के मैदान में

1. दिंवगत सिंगर सिद्धू मुसेवाला

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सिद्धू मुसेवाला ने अपनी गायिकी के दम पर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था। बता दें कि सिद्धू को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब के मानसा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था। हालांकि बेशुमार पॉपुलैरिटी के बाद भी सिंगर को जीत नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन

2. हंसराज हंस

हंसराज हंस एक सिंगर होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं और वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी लोक और सूफी म्यूजिक के लिए हंसराज जाने जाते हैं। वैसे तो हंसराज राजनीति के मैदान में पहले से हैं, लेकिन इस बार उन्हें दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया है। बता दें कि उत्‍तर-पश्‍च‍िम द‍िल्‍ली से हंसराज हंस का टिकट कट गया है और उनकी जगह बीजेपी ने उत्‍तर-पश्‍च‍िम द‍िल्‍ली की आरक्ष‍ित सीट से योगेन्‍द्र चंदोल‍िया को मैदान में उतार दिया है।

विज्ञापन

3. बलकार सिद्धू

बलकार सिंह सिद्धू एक पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। बता दें कि बलकार सिद्धू रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। बता दें कि बलकार सिद्धू मई 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 2022 में बलकार सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सिकंदर सिंह मलूका और पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह कांगर को हराकर जीत हासिल की थी।

4. गगनदीप कौर मान

गगनदीप कौर मान, जिन्हें अनमोल गगन मान के नाम से भी जाना जाता है। एक मशहूर पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ पंजाब सरकार की मंत्री भी हैं। अनमोल गगन मान पंजाब विधानसभा में खरड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली विधायक हैं। अनमोल आम आदमी पार्टी की सदस्य हैं। साल 2022 में उन्हें पंजाब विधान सभा चुनाव में विधायक के रूप में चुना गया था।

विज्ञापन

5. करमजीत अनमोल

पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल भी अब राजनीति के मैदान में कदम रखने के लिए तैयार है। उन्हें फरीदकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। करमजीत अनमोल ना सिर्फ एक मशहूर सिंगर हैं बल्कि एक्टर और निर्माता भी हैं। दर्शकों को उनके गाने और फिल्में बहुत पसंद आते हैं। अब उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब करमजीत अनमोल राजनीति में जाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ