कृष्णा अभिषेक ने कहा मामा गोविंदा की वजह से मिला काम, एक एपिसोड की फीस जानकर शॉक रह गए

Krushna Abhishek Viral Interview: कष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि शायद उन्हें गोविंदा के भांजा होने की वजह से काम मिला। इतना ही नहीं उन्होंने अपन स्ट्रगल और कमाई को लेकर भी बात की।

Krushna abhishek and Govinda

Krushna abhishek and Govinda

Krushna Abhishek Viral Interview: कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह के साथ एक पॉडकास्ट में अपने एक्टिंग करियर और टीवी पर अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि शायद कई लोग उन्हें इसलिए भी फिल्मों में कास्ट कर लेते थे क्योंकि वह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी कमाई को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि जितना वो महीनों मेहनत करके कमाते थे, आज वो एक एपिसोड शूट कर के कमा लेते हैं।

विज्ञापन

गोविंदा के भांजे होने के कारण मिला काम

विज्ञापन

कृष्णा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कॉमेडी सर्कस केवल पैसे के लिए साइन किया था। कॉमेडी सर्कस वालों ने उन्हें बहुत रिस्पेक्ट दिया क्योंकि वो गोविंदा के भांजे हैं। कृष्णा का मानना है कि हो सकता है उन्हें काम भी इसलिए मिला हो। कृष्णा ने इस बात को भी माना कि गोविंदा से नाम जुड़े होने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में पहचान बनाने में आसानी हुई है।

एक एपिसोड की सैलरी जानकर हैरान रह गए

विज्ञापन

कृष्णा ने भोजपुरी फिल्मों में अपने सफर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि सिर्फ एक एपिसोड का उन्हें 1.5 लाख मिलेंगे तो वो हैरान रह गए कि अब वो एक दिन में 3 लाख कमाएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें एक भोजपुरी फिल्म के लिए 3 लाख रुपए मिलते थे। इसके लिए उन्हें 30 से 40 दिनों तक दिन-रात मेहनत करनी पड़ती थी।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में दिखेंगे कृष्णा अभिषेक

कृष्णा नेटफ्लिक्स जल्द नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘The Great Indian Kapil Show’ में दिखेंगे। इसका फॉर्मेट लगभग कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स जैसा ही होगा। इस शो मे एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ