सिंगर Karamjit Anmol कौन? जो भगवंत मान के करीबी, AAP ने इस सीट से उतारा चुनावी मैदान में

Karamjit Anmol In Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल का नाम भी शामिल है, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफी करीबी रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सिंगर करमजीत अनमोल।

Kamaljit Anmol

Punjabi Singer Kamaljit Anmol.

AAP Punjab Lok Sabha Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज, गुरुवार को पंजाब के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट (AAP Punjab Lok Sabha Candidates List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल (Karamjit Anmol) का नाम भी शामिल है। आप ने सिंगर को फरीदकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं करमजीत अनमोल जिनपर पार्टी ने विश्वास जताया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AbhiVashisth94/status/1768180003991429524?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768180003991429524%7Ctwgr%5E03313e528059bf8d02757815241f37e151c21a0a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fpunjab%2Flok-sabha-election-2024-aap-punjab-candidates-list-bhagwant-mann-arvind-kejriwal%2F625460%2F

विज्ञापन

कौन हैं करमजीत अनमोल?

पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2 जनवरी, 1972 में हुआ था। करमजीत मशहूर सिंगर तो हैं ही इसके अलावा एक एक्टर और निर्माता भी हैं। वह पंजाबी लोक गायक कुलदीप मानक के भतीजे हैं, जबकि मानक साहब उनके मामा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बचपन में 6 साल की उम्र से ही गाने का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उन्हें मिमिक्री का काफी शौक रहा है।

Karamjit Anmol - All Gurbani Online - SikhNet Play

विज्ञापन

भगवंत मान से रही दोस्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सिंगर करमजीत अनमोल की पुरानी दोस्ती रही है। जाहिर है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान थिएटर्स और कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब करमजीत अनमोल कॉलेज में थे, उसी दौरान उनकी दोस्ती भगवंत मान से हुई थी। दोनों ने काफी समय तक थिएटर किया हुआ है।

punjabi actor binnu dhillon shares picture with cm bhagwant mann and karamjit anmol says hundi veeran naal sardari | Binnu Dhillon: ਬਿਨੂੰ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ CM ਮਾਨ ਨਾਲ ਸ਼ੇਅਰ ਕੀਤੀ ਫੋਟੋ, ਕਿਹਾ- ਹੁੰਦੀ

विज्ञापन

करमजीत अनमोल की फिल्में

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर करमजीत अनमोल बेहतरीन सिंगर तो हैं ही साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कैरी ऑन जट्टा 3, जी वाइफ जी, मां द शोना, हनीमून, तेरी-मेरी गल बन गई जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा करमजीत निर्माता भी रहे हैं। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म ‘देव डी’ और मंजे बिस्त्रे को प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ