Rajveer Shishodia, Elvish Yadav

Elvish Yadav के बारे में Rajveer ने कबूला सच, देखें 'राव साहब' के दोस्त का Exclusive वीडियो

Elvish Yadav, Snake Venom Case, Rajveer Shishodia: एल्विश के दोस्त Rajveer Shishodia ने इस बार में न्यूज24 से खास बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं कि स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम आने पर राजवीर का क्या कहना है?

Elvish Yadav, Snake Venom Case, Rajveer Shishodia: इन दिनों स्नेक वेनम केस मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के लिए गले की फांस बना हुआ है। सांप के जहर मामले में ‘राव साहब’ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। इस बीच अब एल्विश के दोस्त Rajveer Shishodia ने इस बार में न्यूज24 से खास बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं कि स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम आने पर राजवीर का क्या कहना है?

विज्ञापन

राजवीर ने एल्विश के बारे में की बात 

News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में राजवीर ने एल्विश के बारे में बात की और कहा कि जो हो रहा है ऐसा लगता है वो गलत हो रहा है। सही और गलत का फैसला कानून लेगा, इसमें हम कुछ नहीं कह सकते। हां, लेकिन हम उनके सपोर्ट में हैं। इसके आगे राजवीर ने कहा कि अब से कुछ दिनों पहले एल्विश के स्नेक वेनम केस से जुड़ने की खबर आई थी। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमे एल्विश गले में सांप डाले नजर आ रहे हैं, लेकिन वो सब सॉन्ग की शूटिंग के दौरान के वीडियो हैं।

विज्ञापन

एल्विश को ऐसे काम करने की जरुरत नहीं- राजवीर

राजवीर ने आगे बातचीत में कहा कि मुझे नहीं लगता है कि एल्विश स्नेक वेनम पार्टी में शामिल थे और ना ही उन्होंने जहर सप्लाई किया, हां ये हो सकता है कि उन्होंने शायद नंबर सप्लाई कराया हो। हालांकि इस बारे में एल्विश से मेरी ज्यादा बात नहीं हुई, मैं नहीं कह सकता क्योंकि मुझे बता कर किसी को नंबर नहीं दिया। उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है, तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस तरह का कोई भी काम करने की जरुरत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

राजवीर ने एल्विश को ठहराया गलत

इस इंटरव्यू में राजवीर ने आगे कहा कि मुझे पता है कि यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई होती है और एल्विश का लाइफस्टाइल इतना अच्छा है, तो वो कैसे इस तरह का कोई भी काम कर सकते हैं। राजवीर ने आगे कहा कि किसी को थप्पड़ जड़ देना गलता है। हां, लेकिन सांप के जहर केस में फंसाया जा रहा है या फंसाया भी जा सकता है। सच की जीत होनी है… सत्यमेव जयते, मैं एल्विश को सपोर्ट करता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ