Elvish Yadav का लेटेस्ट वीडियो वायरल, ‘राव साहब’ को रटे हुए हैं ड्रग्स के नाम

Elvish Yadav, Snake Venom Case: एल्विश यादव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ड्रग्स के नाम लेते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश को ड्रग्स के नाम रटे हुए हैं।

Elvish Yadav

Elvish Yadav, image credit- Google

Elvish Yadav, Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। स्नेक वेनम केस में ‘राव साहब’ 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। एल्विश को लेकर सोशल मीडिया भी दो हिस्सों में डिवाइड नजर आ रहा है। वहीं, एल्विश के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। इस बीच अब इंटरनेट पर एल्विश का एक और वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन

‘राव साहब’ को रटे हुए हैं ड्रग्स के नाम

जी हां, अपनी बेगुनाही की दुहाई देने वाले ‘राव साहब’ को ड्रग्स के नाम रटे हुए हैं। ऐसा हम बिल्कुल नहीं कह रहे हैं बल्कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा एल्विश का वीडियो कह रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश कई तरह के ड्रग्स के नाम लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एल्विश कहते हैं कि कोकेन, एमडी, स्नेक बाइट, गांजा और भी कई नशे के नाम एल्विश इस वीडियो में लेते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

पुराना है एल्विश का वायरल वीडियो

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो वायरल हो गया और इंटरनेट यूजर्स इस पर अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहा ये वीडियो पुराना है। वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद भी नेटिजंस दो भागों में नजर आ रहे हैं। कोई एल्विश को सपोर्ट कर रहा है तो कोई उनके खिलाफ बोल रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

क्या है मामला?

दरअसल, बीते साल 2023 नवंबर में स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम सामने आया था। उस दौरान उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया था, लेकिन अब इस केस में एल्विश की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। इस केस में अब आगे क्या होगा हर किसी की इसी पर नजर है। देखने वाली बात होगी कि क्या एल्विश जेल से बाहर आ पाएंगे या फिर उन्हें सजा होगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ