कौन हैं स्वीटी यानी आइसी गर्ल? जिनके साथ Diljit Dosanjh करने वाले हैं धमाका

Icy Girl Saweetie, Diljit Dosanjh: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ आज-कल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब एक बार फिर से दिलजीत चर्चा में आ गए हैं और इस बार भी सिंगर के चर्चा में आने की वजह उनका इंटरनेशनल कॉलेब्रेशन है। जी हां, दिलजीत अब स्वीटी के साथ बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Icy Girl Saweetie, Diljit Dosanjh

Icy Girl Saweetie, Diljit Dosanjh

Icy Girl Saweetie, Diljit Dosanjh: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ आज-कल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने एड शीरन संग खूब लाइमलाइट बटोरी। अब एक बार फिर से दिलजीत चर्चा में आ गए हैं और इस बार भी सिंगर के चर्चा में आने की वजह उनका इंटरनेशनल कॉलेब्रेशन है। जी हां, दिलजीत अब स्वीटी के साथ बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं स्वीटी?

विज्ञापन

कौन हैं स्वीटी यानी आइसी गर्ल?

स्वीटी जिन्हें आइसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, एक मशहूर अमेरिकी रैपर हैं। साल 2017 में उन्हें पहली बार साउंडक्लाउड के साथ डेब्यू करते देखा गया। बता दें कि जब आइसी गर्ल अपना गाना लिख रही थी उस टाइम वो रूम रेंट पर भी ले रही थी। एक बार रैपर ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक ऐसे कमरे में भी गाने लिखे हैं जिसमें गद्दे के अलावा और कुछ भी नहीं था। मशहूर होने से पहले आइसी ने अपनी कार में रैप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो साल 2017 में वायरल हो गया था। हालांकि अब आइसी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और अपनी मेहनत के दम पर वो दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत और आइसी की फोटोज हो रही वायरल

हाल ही में सिंगर दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो मशहूर अमेरिकी रैपर आइसी गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में दोनों सितारों ने येलो कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। साथ ही जैसे ही दोनों की फोटोज सामने आई तो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। फैंस दोनों को एक-साथ देखकर खुश हो गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

बड़ा धमाका करने के लिए तैयार दिलजीत और अमेरिकन रैपर 

बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत और अमेरिकन रैपर स्वीटी एक ब्रांड न्यू सॉन्ग ‘खुट्टी’ से बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। इस गाने को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखी जा रही है। देखने वाली बात होगी कि दिलजीत और आइसी गर्ल की जोड़ी क्या धमाका करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ