हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद Amitabh Bachchan ने किया था पोस्ट, बिग बी ने फैंस के लिए बड़ी बात

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस के लिए बड़ी बात लिखी। अब एक्टर का ये पोस्ट वायरल भी रहा है। आइए आपको बताते हैं कि महानायक ने अपने फैंस के लिए क्या लिखा था?

Amitabh Bachchan

image credit: social media

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: आज अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आई। जब फैंस ने ये खबर सुनी तो बिग बी के लिए हर किसी की चिंता बढ़ गई और सभी महानायक के लिए प्रार्थना करने लगे। बता दें कि आज अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है, जिसके बाद अब वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। वहीं, जब बिग बी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे तो उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस के लिए बड़ी बात लिखी। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से क्या कहा?

अमिताभ बच्चन ने किया था पोस्ट

हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा है कि T 4950- in gratitude ever…, जिसका मतलब है कि हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा। जैसे ही बिग बी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया तो सभी इस पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि Get Well Soon!!, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं दुआ करता हूं कि आप ठीक रहें। इस तरह के कमेंट्स यूजर बिग बी के पोस्ट कर रहे हैं।

Advertisment

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट थे बिग बी

बता दें कि अमिताभ बच्चन को एंजियोप्लास्टी के लिए मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। महानायक के अचानक से हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर से हर कोई परेशान हो गया था। सभी उनकी चिंता में बैठे दिख रहे थे। हालांकि बिग बी बिल्कुल ठीक है और अब वो हॉस्पिटल से घर भी आ गए हैं, तो चिंता की बात नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन

फिल्म Kalki2898AD का फैंस को इंतजार

बता दें कि फैंस को अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। हर कोई बिग बी अपकमिंग फिल्म Kalki2898AD को लेकर बेकरार है। फैंस दिल थाम कर इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि फिल्म को 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ