UP NEET PG 2022 Counselling: शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने मॉप अप राउंड के लिए यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार यूपी नीट की आधिकारिक साइट upneet.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। एमडी/एमएस और डेंटल कोर्स के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके यूपीनीट की आधिकारिक साइट के माध्यम से मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, राज्य रैंक, रोल नंबर, नीट श्रेणी, यूपी श्रेणी, उप-श्रेणी, नीट रैंक, नीट अंक, वेटेज अंकों के साथ अंक और प्रतिशत में वेटेज शामिल हैं।

UP NEET PG 2022 Counselling: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

  • यूपी नीट की आधिकारिक साइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज के माध्यम से यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर जारी होगा।
  • मेरिट लिस्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CISCE Date Sheet 2023: आईएससी और आईसीएसई 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा , यहां पढ़ें जरूरी..

यूपी नीट-पीजी 2022 काउंसलिंग ऑनलाइन विकल्प भरने का मॉप-अप राउंड आज शाम 4 बजे शुरू होगा और 24 नवंबर को समाप्त होगा। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 26 नवंबर को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के नाम अलॉटमेंट लिस्ट में हैं, वे 27 नवंबर से 30 नवंबर तक कॉलेजों को अलॉटमेंट लेटर और रिपोर्ट प्राप्त कर सकते है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ