UP Board 2023 Date Sheet: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की डेटशीट जारी कर दी गई है लेकिन यह अभी तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध नहीं है। छात्र इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 डेट शीट से पता चलता है कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की अंतिम परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में- सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी।
UP board exams to begin from 16th February 2023 pic.twitter.com/dVG7jyfoiJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 10, 2023
UPMSP कक्षा 10, 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं (UP Board 10, 12 pre-board exams 2023) 16 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। UP बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (up board 12th practical exam 2023 date) दो चरणों में आयोजित की जाएंगी – 21 जनवरी से 28 जनवरी और 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023
इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.