UGC NET December 2024: UGC NET दिसंबर 2024 के लिए NTA ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर रखी गई है। आवेदन की फीस सामान्य, EWS और OBC वर्गों के लिए अलग अलग रखी गई है। देखिए आवेदन का पूरा प्रोसेस।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UGC नेट के लिए 19 नवंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर (रात 11:50 बजे) रखी गई है, वहीं, पेमेंट की लास्ट डेट 11 दिसंबर (रात 11:50 बजे) रखी गई है। अगर फॉर्म में किसी तरह का कोई करेक्शन कराना है तो उसके लिए 12 से 13 दिसंबर (रात 11:50 बजे) का समय दिया गया है। आवेदन शुल्क General के लिए 1150 रुपये, EWS और OBC के लिए 600 रुपये और SC, ST के लिए 325 रुपये फीस निर्धारित की गई है। पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: देश की इस IIT से पढ़ने वाले छात्रों को मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी, 219 वें नंबर पर है दिल्ली यूनिवर्सिटी
इसमें जो उम्मीदवार JRF के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनकी उम्र 31 साल तक होनी चाहिए। वहीं, जो उम्मीदवार NET के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उसमें कोई उम्र सीमा नहीं तय की गई है। इसके अलावा 4 साल स्नातक डिग्री के साथ कम से कम 55% नंबर्स के साथ संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री होनी जरूरी है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
1- UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in को खोलें।
2- होम पेज पर UGC NET 2024 December Registration लिंक दिखेंगा, उसपर क्लिक करें।
3- इसके बाद अब फोन नंबर, नाम डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
4- इसके बाद मांगी गई जानकारी और डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
5- लास्ट ऑप्शन फीस का आएगा, उसको जमा करके सबमिट का बटन दबा दें।
ये भी पढ़ें: UP Board Exam Date 2025: यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines