देश की इस IIT से पढ़ने वाले छात्रों को मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी, 219 वें नंबर पर है दिल्ली यूनिवर्सिटी

Global Employability University Rankings: फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म GEURS द्वारा तैयार डेटा के अनुसार इंडिया के 10  विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएट करने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा नौकरी के ऑफर मिले हैं।

India Most Employable university, Global Survey GEURSm ranking IIT Delhim Graduates,

du

विज्ञापन

Global Employability University Rankings: वह कॉलेज या यूनिवर्सिटी बेहतर मानी जाती है जहां से पढ़कर छात्रों की हाई पेड नौकरी लगे। हाल ही में Global Employability University Rankings (GEURS) 2025 जारी हुई है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर की यूनिवर्सिटी पर यह स्टडी हुई। जिसमें 250 ऐसी यूनिवर्सिटी की सूची तैयार की गई जिनमें पढ़ने वाले छात्रों की नौकरी मिलने का प्रतिशत  सबसे ज्यादा है।

फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म GEURS द्वारा तैयार डेटा के अनुसार इंडिया के 10  विश्वविद्यालयों को इसमें स्थान मिला है। जिसमें IIT दिल्ली 250 में से 28वें स्थान पर है। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान या IISc (रैंक 47), IIT बॉम्बे (रैंक 60), IIT खड़गपुर (रैंक 141) और IIM अहमदाबाद (रैंक 160) का स्थान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन रैंकिंग का मतलब है कि ये संस्थान सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले ग्रेजुएट देश-दुनिया को दे रहे हैं।

विज्ञापन

ये रैंकिंग एम्प्लॉयर द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है

रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय संस्थान हैं IIT मद्रास (रैंक 214), दिल्ली विश्वविद्यालय (रैंक 219), एमिटी विश्वविद्यालय (रैंक 225), अन्ना विश्वविद्यालय (रैंक 237) और बैंगलोर विश्वविद्यालय (249)। बता दें ये रैंकिंग एम्प्लॉयर द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है। GEURS रैंकिंग फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म इमर्जिंग के डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। इससे पता चलता है कि नियोक्ता ऐसे स्नातकों को चाहते हैं जिन्होंने किसी न किसी तरह का कार्य अनुभव प्राप्त किया हो।

विज्ञापन

नंबर 1 कौन? कैसे तैयार हुई रिपोर्ट?

रिपोर्ट पर नजर डालें तो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) पहले और दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा टॉप 20 में से शीर्ष 10 स्थान अमेरिका और ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) ने स्थान प्राप्त किया है। बता दें जिन 250 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की गई वे दुनिया के 42 देशों में हैं। इस रैंकिंग के लिए एम्प्लॉयर ने अपने-अपने देश और ग्लोबल स्तर पर संस्थानों के लिए वोट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ