UP Board Exam Date 2025: यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

UP Board Exam Date Sheet 2025 : योगी सरकार ने यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया। महाकुंभ के बाद 24 फरवरी से 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं होंगी। स्टूडेंट यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UP Board Exam, UP Board Exam 2024, UP Board Exam Datesheet, UP Board Exam Date and Time, Download UP Board Exam Model Paper, UP Board Exam 2024 Model Paper, UP Board Exam Schedule in Hindi, यूपी बोर्ड 2024, यूपी बोर्ड परीक्षा 2024, यूपी बोर्ड एग्जाम मॉडल पेपर

UP Board Exam Date Sheet 2025 (File Photo)

विज्ञापन

UP Board Exam Date Sheet 2025 : यूपी बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। इस बार 17 दिन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होंगी। यूपी बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगा।

2025 के यूपी बोर्ड एग्जाम में 54 लाख 35 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे, जिसमें 10वीं के 29 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे, जबकि 12वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 24 लाख से अधिक है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 7800 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से लेकर सुबह 11.45 और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से लेकर 5.15 बजे तक एग्जाम चलेगा।

विज्ञापन

यहां चेक करें एग्जाम डेटशीट

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एग्जाम का शेड्यूल जारी किया गया है। स्टूडेंट इस वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। पहले दिन 24 फरवरी को 10वीं में हिंदी और 12वीं में मिलिट्री साइंस सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। ऐसे में छात्र एग्जाम तैयारी में जुट जाए।

विज्ञापन

महाकुंभ के बाद होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन

इस समय योगी सरकार का फोकस प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारी पर है, इसलिए यूपी बोर्ड के अफसरों ने महाकुंभ के बाद परीक्षा कराने के संकेत दिए थे। इसी क्रम में यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी से एग्जाम कराने का फैसला लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ