उन्नाव की दो बहनों ने एक साथ क्रैक किया UPSC, पहले ही प्रयास में मिली सफलता, अब बनेंगी IAS

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की दो सगी बहनों, सौम्या और सुमेधा मिश्रा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। सौम्या को ऑल इंडिया रैंक 18 और सुमेघा को रैंक 253 मिली, जिससे उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

two sisters from unnao cracked upsc together

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजयपुर गांव की दो सगी बहनों, सौम्या मिश्रा और सुमेधा मिश्रा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल की है। सौम्या को ऑल इंडिया रैंक 18 और सुमेधा को रैंक 253 मिली है। खास बात यह रही कि दोनों ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है।

सौम्या मिश्रा: पहले बनीं SDM, अब बनीं IAS
सौम्या वर्तमान में मिर्जापुर की मड़िहान तहसील में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2021 में यूपीपीएससी के जरिए दूसरी बार में यह पद प्राप्त किया था। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी और इस बार पहले ही प्रयास में IAS बन गईं। सौम्या बताती हैं कि तैयारी के दौरान सीनियर अफसरों ने उन्हें गाइडेंस और सहयोग दिया, जिसका उन्हें बड़ा लाभ मिला।

सुमेघा मिश्रा: पढ़ाई में शुरू से रही अव्वल
सौम्या की छोटी बहन सुमेधा भी पढ़ाई में शुरू से टॉपर रही हैं। हाईस्कूल में 94% और इंटर में 92% अंक पाने के बाद उन्होंने BA और MA में भी अच्छे अंक प्राप्त किए। MA के बाद से ही वह दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही थीं और उन्होंने इस बार पहले ही प्रयास में 253वीं रैंक हासिल कर ली।

घर का माहौल बना प्रेरणा का स्रोत
दोनों बहनों की सफलता के पीछे उनके घर का पढ़ाई वाला माहौल और माता-पिता का योगदान अहम रहा। उनके पिता राघवेंद्र मिश्रा एक डिग्री कॉलेज में शिक्षक हैं और पिछले 15 सालों से परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। मां रेनू मिश्रा गृहिणी हैं।

सफलता पर गांव में जश्न का माहौल
अजयपुर गांव में जब यह खबर पहुंची तो पूरे गांव में जश्न मनाया गया। ग्रामीणों को अपनी बेटियों पर गर्व है। दोनों बहनों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ