UPSC में इन 7 उम्मीदवारों को शक्ति दुबे से भी मिले ज्यादा मार्क्स, पर नहीं कर पाए ऑल इंडिया टॉप

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉप 10 उम्मीदवारों में से 7 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें इस परीक्षा की टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स मिले हैं, लेकिन वे ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल नहीं कर पाए। इस लेख में आप उस वजह के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

upsc cse 2024 toppers

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स कैटेगरी-वाइज जारी कर दिए हैं। इससे पहले आयोग ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मेरिट लिस्ट जारी की थी। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में कुल 1043 मार्क्स प्राप्त किए हैं। उन्हें मेंस परीक्षा में 843 और इंटरव्यू में 200 अंक मिले हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि टॉप 10 उम्मीदवारों में 7 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने उनसे अधिक मार्क्स हासिल किए हैं, लेकिन वे ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल नहीं कर सके।

विज्ञापन

7 उम्मीदवारों ने हासिल किए शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स
दरअसल, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले 4 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें मेंस परीक्षा में शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स मिले हैं। वहीं, 3 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने इंटरव्यू राउंड में शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। लेकिन ये उम्मीदवार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने से चूक गए।

विज्ञापन

इस कारण नहीं मिली ऑल इंडिया रैंक 1
इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि शक्ति दुबे ने मेंस परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के मार्क्स मिलाकर सबसे अधिक मार्क्स हासिल किए हैं। जबकि, वो 4 उम्मीदवार (हर्षिता गोयल, डोंगरे अर्चित पराग, कोमल पुनिया, आदित्य विक्रम अग्रवाल) जो मेंस परीक्षा में शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स लाए थे, वे इंटरव्यू राउंड में शक्ति दुबे से अधिक मार्क्स हासिल नहीं कर पाए। वहीं, वो 3 उम्मीदवार (शाह मार्गी चिराग, आकाश गर्ग, आयुषी बंसल) जो इंटरव्यू राउंड में शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स लाए हैं, वो मेंस परीक्षा में शक्ति दुबे से चूक गए।

इन्हें मिले मेंस और इंटरव्यू में सबसे ज्यादा मार्क्स
बात करें टॉप 10 उम्मीदवारों की तो यूपीएससी सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल करने वाली कोमल पुनिया को सबसे ज्यादा मार्क्स मिले हैं। उन्होंने मेंस परीक्षा में 856 अंक हासिल किए हैं। वहीं, बात करें इंटरव्यू राउंड की तो ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल करने वाली शाह मार्गी चिराग और ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल करने वाली आयुषी बंसल ने संयुक्त रूप से 210 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन

upsc cse 2024 toppers

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ