---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, SSC ने जारी किया JE 2023 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SSC JE result 2023 released: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 पेपर 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार पेपर- I में शामिल हुए थे वे आयोग की आधिकारिक साइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

SSC JE result 2023 released: कर्मचारी चयन आयोग ने 17 नवंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 पेपर 1 के परिणाम जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार एसएससी जेई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।

9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित हुई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ने 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक कंप्यूटर-आधारित मोड में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 (पेपर- I) आयोजित की थी।

12 हजार से अधिक उम्मीदवारों किया गया शॉर्टलिस्ट

सिविल इंजीनियरिंग के लिए कुल 10154 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए कुल 2073 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

पेपर- II इस दिन होगी आयोजित

आयोग ने पेपर-II परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2023 का पेपर- II 04.12.2023 को निर्धारित है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का पेपर-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समय पर जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। साथ ही फाइनल आंसर की के साथ-साथ पेपर- I में योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः AIIMS में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

SSC JE result 2023 released: नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक करें अपना रिजल्ट

---खबर नीचे जारी है---

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

---खबर नीचे जारी है---

फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे जेई सेक्शन पर क्लिक करें।

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

---खबर नीचे जारी है---

अब, योग्य उम्मीदवारों की एक सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जहां आप अपने रोल नवंबर के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

---खबर नीचे जारी है---

यहां क्लिक करके डायरेक्ट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 18, 2023 10:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola