AIIMS में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Naukri: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

AIIMS Recruitment
विज्ञापन

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE-AIIMS) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज, 17 नवंबर, 2023 से शुरू हो गए। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख कब है?

जैसा कि ऊपर बताया है एम्स ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेना 17 नवंबर से शुरु कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2023 निर्धारित की गई है। अंतिम दिन रजिस्ट्रेशन शाम 5 बजे तक पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड दिसंबर में होगा जारी

उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आवेदनों की पुष्टि 5 दिसंबर, 2023 तक की जाएगी। इसके बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। जबकि, परीक्षा 18 दिसंबर, 2023 और 20 दिसंबर, 2023 को देश के सभी प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के अनुसार, सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹3,000 का भुगतान करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पंजीकरण शुल्क ₹ 2,400 है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि निर्धारित शुल्क के बिना आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और उसे खारिज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

आयु सीमा और योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और आयु सीमा तय गई है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके योग्यता और आयु सीमा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट

परीक्षा में शामिल होने वाले एससी/एसटी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क उचित समय पर परिणाम घोषित होने के बाद वापस कर दिया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ