School Holiday on December 3: आज इन राज्‍यों में बंद रहेंगे स्‍कूल, चेक करें

School Holiday December 3 2025: बुधवार 3 द‍िसंबर को भारत के कई राज्‍यों में स्‍कूल बंद रहेंगे. दरअसल, कुछ राज्‍य सरकारों ने साइक्लोन दितवाह की वजह से बारिश, खराब मौसम के कारण स्‍कूल बंद की घोषणा की है. वहीं कुछ इलाकों में त्‍योहारों की वजह से व‍िद्यालयों में छुट्टी है.

school (2)

खराब मौसम और त्‍योहार के कारण स्‍कूल बंद रहेंगे

School Holiday December 3, 2025: अगर आप स्‍कूल में पढ़ाई करते हैं या आपके बच्‍चे स्‍कूल जाते हैं, तो ये खबर आपके ल‍िए जरूरी है. दरअसल, देश के कुछ राज्‍यों में आज बुधवार 3 द‍िसंबर 2025 को स्‍कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. दरअसल साइक्लोन दितवाह (Cyclone Ditwah) की वजह से भारी बारिश, बड़े पैमाने पर पानी भरने के कारण स्‍कूल बंद रखने का फैसला क‍िया गया है. वहीं तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम और कन्याकुमारी में कोट्टार पेरलाया जैसे लोकल त्योहारों की वजह से छुट्टी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में भारी बारिश और रेड अलर्ट

तम‍िलनाडु के कई इलाके में साइक्लोन दितवाह के कारण बहुत भारी बारिश हो रही है. तेज हवाएं (40-60 km/h) चल रही हैं और कई तटीय इलाकों में पानी भर गया है. ल‍िहाजा प्रभाव‍ित क्षेत्रों के स्‍कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में है रेड अलर्ट

  • चेन्नई
  • तिरुवल्लूर
  • चेंगलपट्टू
  • कांचीपुरम

इन जिलों में कई इलाकों में 20 cm से ज्‍यादा बारिश रिकॉर्ड की गई. खराब हालात की वजह से, इन जिलों में स्कूल और कॉलेज लोकल अधिकारियों के अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा कार्तिगई दीपम फेस्टिवल के लिए तिरुवन्नामलाई में स्कूल की छुट्टी रहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ