RTE Admission 2022-23: आरटीई की सीटों पर निशुल्क प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब इस दिन कर पाएंगे अप्लाई

rte admission, rte admission
विज्ञापन

राइट टू एजुकेशन (RTE) द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में निःशुल्क प्रवेश की अन्तिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 18 अगस्त की गई है। एडीओ (प्रा.शि.) सुनील अग्रवाल ने बताया कि गैर सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त तक प्रवेशित सशुल्क विद्यार्थियों की एवज में 25 प्रतिशत निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश पोर्टल द्वारा 18 अगस्त तक किए जाएंगे। निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षामंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने भी इसे लेकर ट्विट किया और लिखा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 20 जुलाई तक 1,22,384 निशुल्क आरटीई प्रवेश हुए हैं लेकिन अभिभावकों की मांग को देखते हुए तिथि को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश के 29684 निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए 203348 बच्चों ने 635731 आवेदन किए थे। लॉटरी के माध्यम से आवेदन करने वाले बच्चों को वरीयता के मुताबिक एडमिशन दिए गए।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ