नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में गड़बड़ी और हंगामे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार कोऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से भारी अफरा-तफरी मच गई. पहली शिफ्ट में हुए इस पावर कट के कारण 49 छात्र अपना पेपर पूरा नहीं कर पाए. छात्रों ने पेपर लीक व नकल के आरोप लगाए. हंगामे और विरोध के बाद NTA ने प्रभावित छात्रों के लिए 1 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया है.
JPSC-JSSC एग्जाम रद्द करने के झारखंड सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक
परीक्षा या एडमिट कार्ड से जुड़े किसी भी सवाल या समस्या के समाधान के लिए NTA ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है. छात्र फोन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या फिर aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर जानकारी ले सकते हैं.
सुबह 10:20 बजे गुल हुई बिजली
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, घटना जयपुर के ‘श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज’ परीक्षा केंद्र की है. शनिवार सुबह करीब 10:20 बजे अचानक बिजली चली गई. हालांकि कुछ देर बाद जनरेटर चालू किया गया, लेकिन तब तक पहली शिफ्ट की पूरी व्यवस्था चरमरा चुकी थी. कंप्यूटर स्क्रीन बंद होने और तकनीकी रुकावट के कारण कई छात्र समय पर अपने सवाल हल नहीं कर सके.
NTA में बड़ा फेरबदल… 600 एक्सपर्ट्स की छुट्टी, 4 लेयर में पेपर चेकिंग; CISF के हवाले सुरक्षा
छात्रों का आरोप: अंधेरे में हुई बातचीत, नकल का अंदेशा
परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्रों ने केवल बिजली जाने पर ही नाराजगी नहीं जताई, बल्कि गंभीर आरोप भी लगाए. अभ्यर्थियों का कहना था कि बिजली गुल रहने के दौरान कमरों में छात्रों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. छात्रों का दावा है कि अतिरिक्त समय देने से समस्या हल नहीं होती, क्योंकि इस अव्यवस्था से परीक्षा की निष्पक्षता खत्म हो गई और नकल की गुंजाइश बन गई. नाराज छात्रों ने पहली शिफ्ट की पूरी परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की.
NTA ने मानी एजेंसी की चूक, 1 सितंबर को होगा री-टेस्ट
मामले पर सफाई देते हुए NTA ने बताया कि देश भर के 200 केंद्रों पर पहली शिफ्ट में 35,837 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 35,788 ने परीक्षा पूरी कर ली. जयपुर केंद्र पर मौजूद 192 छात्रों में से 49 छात्र बिजली गुल होने की वजह से पेपर नहीं दे सके.
NTA ने इस गड़बड़ी के लिए परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी ‘M/S Eduquity Career Technologies Private Limited’ को जिम्मेदार ठहराया है. एजेंसी ने छात्रों को हुई परेशानी पर खेद जताते हुए कहा कि इन 49 छात्रों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर को सुबह 10:00 बजे ‘राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन’, जयपुर में आयोजित की जाएगी. इसके लिए जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
21 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines