JPSC-JSSC एग्जाम रद्द करने के झारखंड सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक

छात्रों प्रदर्शन के बाद झारखंड सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और 23 अन्य परीक्षाओं की जांच का आदेश दिया था. ये परीक्षाएं JPSC, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और एक आउटसोर्स एजेंसी की ओर से कराई गई थीं.

Ranchi Protest

एग्जाम रद्द करने के फैसले के खिलाफ सफल अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे थे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद उन्हें राहत मिली है. (Image - ANI)

विज्ञापन

झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कराए गए दो भर्ती एग्जाम को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. एग्जाम रद्द करने के फैसले के खिलाफ सफल अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे थे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद उन्हें राहत मिली है. कोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षाओं और फूड सेफ्टी ऑफिसर एग्जाम से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह 15 दिनों के भीतर जवाबी हलफनामे के साथ अपना जवाब दाखिल करे.

कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, दोनों परीक्षाओं से जुड़े याचिकाकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से अपना काम फिर से शुरू करने की अनुमति भी दी जाएगी.

विज्ञापन

बता दें, छात्रों प्रदर्शन के बाद झारखंड सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और 23 अन्य परीक्षाओं की जांच का आदेश दिया था. ये परीक्षाएं JPSC, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और एक आउटसोर्स एजेंसी की ओर से कराई गई थीं. भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर 26 दिन तक चले छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने यह फैसला लिया था. सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार को जांच के लिए दो महीने का समय दिया है.

अभ्यर्थियों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

झारखंड में हाल ही में भर्ती परीक्षाओं के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले करीब 2,700 अभ्यर्थियों ने गुरुवार को रांची में प्रदर्शन किया. उन्होंने 22 परीक्षाओं को रद्द करने और 23 अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश से संबंधित अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

उन्होंने राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने ये परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से पास की हैं और उसी के आधार पर उन्हें सरकारी नौकरियां मिली हैं. प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया था. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए झारखंड सचिवालय परिसर में प्रवेश कर गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ