NIOS Exams 2023: कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद, यहां Direct Link से जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

NIOS Public Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

NIOS Public Exam 2023
NIOS Exams 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) कक्षा 10, 12 पब्लिक परीक्षा 2023 ((NIOS 10th, 12th Exam 2023) रजिस्ट्रेशन आज, 10 जनवरी को बंद कर देगा।
छात्र माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) पब्लिक एग्जाम के लिए बिना विलंब शुल्क के आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या sdimis.nios.ac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कक्षा 10, 12 पब्लिक परीक्षा 2023 के लिए 100 रुपये प्रति विषय के विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन लिंक 11 से 17 जनवरी, 2023 के बीच उपलब्ध होगा।
और पढ़िए – HBSE Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जो भी छात्र ओपन स्कूल में परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं उन्हें एग्जामिनेशन फीस देनी होगी। छात्रों को प्रत्येक विषय के अनुसार 250 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही यदि किसी छात्र के विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं तो उसे थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल विषय के लिए भी फीस देनी होगी। प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय की फीस 120 रुपये है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: