NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के 22 लाख छात्रों में हाहाकार मचा है. इस बीच, अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर टीचर खान सर ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधा है. खान सर ने एक वीडियो जारी कर NTA को ‘Never Trustable Agency’ (कभी भरोसा न करने वाली एजेंसी) करार दिया और सरकार से पूछा कि आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ चलता रहेगा?
‘डायपर और पेपर’ वाला तीखा तंज
खान सर ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, ‘आजकल बच्चों के 10 रुपये वाले डायपर और पैम्पर्स लीक नहीं होते, लेकिन लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है.’ उन्होंने आगे कहा कि NTA को यह समझ ही नहीं आता कि उन्हें परीक्षा कराने का जिम्मा दिया गया है या पेपर लीक कराने का.
यह भी पढ़ें : नासिक प्रेस से हुआ ‘पेपर का खेल’! 30 हजार से 2800000 तक में बिका NEET का लीक प्रश्नपत्र, कैसे खुली पोल?
CBI जांच पर भी उठाए सवाल
खान सर यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘अब इस मामले की जांच फिर से सीबीआई करेगी. सीबीआई की जांच तो तब तक चलती रहेगी जब तक इन बच्चों का एमबीबीएस पूरा न हो जाए. 2024 में भी सीबीआई जांच हुई थी, उसका क्या नतीजा निकला? आज तक किसी को पता नहीं चला.’
खान सर ने उन गरीब और मेहनती छात्रों का दर्द बयां किया जो इस परीक्षा के भरोसे अपनी जिंदगी बदलने का सपना देख रहे थे. उन्होंने एक ऐसे छात्र की कहानी सुनाई जिसकी मां की मौत जनवरी में हो गई थी, लेकिन वह सिर्फ नीट के लिए पढ़ता रहा. खान सर ने कहा, ‘आज हमारे पास उस बच्चे के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है. हम उसे क्या जवाब देंगे?’
यह भी पढ़ें : NEET Exam Cancelled: 9 साल, 25 एग्जाम रद्द, NTA नाकाम… क्यों फेल हो रही एजेंसी और क्यों उठ रहे सवाल?
साथ ही उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास परिवारों की लड़कियां डरी हुई हैं. घर का एक फोन कॉल उनकी पढ़ाई बंद करवाकर उनकी शादी करवा सकता है. उन्होंने कहा, ‘NTA चलाने वाले करोड़पति हैं, लेकिन उन पिताओं का सोचिए जो ठेला चलाकर अपने बच्चों को 1500 किलोमीटर दूर परीक्षा दिलाने भेजते हैं.’
यह भी पढ़ें : NEET गैस पेपर लीक मामले में बड़े खुलासे, SOG ने 13 युवकों से पूछताछ कर जुटाए सबूत, जानें क्या-क्या मिले सुराग?
प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट से बड़ी मांग
खान सर ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस पूरी जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर जज से कराई जानी चाहिए. उन्होंने कोचिंग माफियाओं पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों ने शिक्षा को सिर्फ ‘अरबों का धंधा’ बना लिया है और पेपर लीक कराना उनके लिए खेल बन गया है.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines