उम्मीदवार एनटीए स्कोर और प्राप्त प्रतिशत के साथ जेईई मेन 2023 के टॉपर्स की लिस्ट चेक कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा, जो अब nta.ac.in पर उपलब्ध है। इंजीनियरिंग के पेपर में कुल 20 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इस साल, जेईई मेन सत्र 1 के लिए 9 लाख से अधिक आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख और पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख रजिस्टर्ड हैं।