JEE Main 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा जेईई मेंस 2023 के सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ ही एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस साल, जेईई मेन सत्र 1 के लिए 9 लाख से अधिक आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख और पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2023 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

– उसके बाद होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर जेईई मेंस पेपर 1 फाइनल आंसर की की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

JEE Main Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-जेईई मेन का परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
-रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन के टॉप 2,50,000 क्वालीफाई जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। परिणाम के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न एनआईटी, जीएफटीआई और अन्य जेईई मेन भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ