इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मिल रहा करोड़ों का पैकेज, रैंकिंग इंडिया में नंबर 2

जादवपुर यूनिवर्सिटी भारत की सबसे किफायती इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज में से एक है। यहां कम फीस में पढ़ाई के साथ-साथ छात्र लाखों-करोड़ों का पैकेज हासिल करते हैं। जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों को 1.8 करोड़ रुपये तक के प्लेसमेंट पैकेज मिलते हैं, जिससे यह देश की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

jadavpur university

भारत में लाखों छात्र हर साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखते हैं, लेकिन बढ़ती फीस और महंगे प्राइवेट कॉलेजों के चलते कई टैलेंटेड स्टूडेंट्स पीछे रह जाते हैं। ऐसे में जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता जैसे संस्थान देश के लिए मिसाल बनकर सामने आते हैं, जहां शिक्षा का स्तर IITs जैसा, लेकिन यहां की फीस अत्यंत किफायती है।

विज्ञापन

लाखों-करोड़ों में मिलता है सैलरी पैकेज
जादवपुर यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी खासियत है इसकी फीस देश के कई बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों के मुकाबले काफी कम है। लेकिन, यहां के छात्रों को लाखों-करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज मिलता है। साल 2022 में यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1.8 करोड़ रहा था. इसके साथ ही यहां गरीब छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, स्टाइपेंड और हॉस्टल की भी सुविधा है। वहीं, तुलना करें तो कई प्राइवेट कॉलेजों में BTech की फीस 10 से 15 लाख रुपये तक होती है।

विज्ञापन

प्लेसमेंट: पैकेज में कोई समझौता नहीं
कम फीस के बावजूद यहां के छात्रों को जो प्लेसमेंट पैकेज मिलते हैं, वे कई IITs और NITs को भी पीछे छोड़ देते हैं।

विज्ञापन

कंपनियां: Google, Amazon, Microsoft, Adobe, Samsung, Texas Instruments, Capgemini, Wipro, Infosys, TCS जैसी कंपनियां यहां के स्टूडेंट्स को नियमित रूप से रिक्रूट करती हैं।

NIRF और अन्य रैंकिंग्स में भी मजबूत पकड़

विज्ञापन

भारत सरकार की NIRF Ranking 2024 के अनुसार:

– इंजीनियरिंग कैटेगरी: रैंक 12

विज्ञापन

– यूनिवर्सिटी कैटेगरी: रेंक 9

– स्टेट यूनिवर्सिटी के रूप में: भारत में नंबर 2

विज्ञापन

एकेडमिक्स और फैकल्टी भी शानदार
यहां की फैकल्टी प्रोफेशनल और रिसर्च में एक्सपर्ट होती है। खासकर कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांचे में छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज, रिसर्च प्रोजेक्ट और इंडस्ट्री को-ऑपरेशन का पूरा एक्सपीरियंस दिया जाता है।

कम खर्च में हाई वैल्यू डिग्री
अगर आप एक ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज चाहते हैं जो कम खर्च में IIT जैसा रिटर्न दे, तो जादवपुर यूनिवर्सिटी से बेहतर कोई विकल्प नहीं। यह यूनिवर्सिटी मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए वरदान है। यहां से निकले छात्र देश और दुनिया के टॉप टेक सेक्टर्स में काम कर रहे हैं और वो भी बिना भारी एजुकेशन लोन लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ