हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, इन स्टेप्स से चेक कर पाएंगे चेक

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 3 फरवरी या 4 फरवरी, 2023 को आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार जो फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर परिणाम देख सकते हैं।

परिणाम जारी होने की अपेक्षित तारीख को आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया। ट्वीट में लिखा है, “फाउंडेशन के नतीजे 3/4 फरवरी को आने की उम्मीद है, कृपया आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।”

ICAI CA फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

और पढ़िए –JNV Class 6 Admission 2023: NVS कक्षा 6 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई

ICAI CA Foundation Result 2022: ऐसे करें चेक

  • ICAI की आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए – ICMAI CMA Foundation Result 2022: CMA फाउंडेशन परिणाम दिसंबर के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से चेक करें स्कोरकार्ड

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें