हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ICAI CA Foundation 2022 Result: आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा के परिणाम इस दिन होंगे घोषित, इन वेबसाइट से चेक कर पाएंगे स्कोर

विज्ञापन
ICAI CA Foundation Result 2022

ICAI CA Foundation December Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 30 जनवरी से 6 फरवरी, 2023 के बीच सीए फाउंडेशन (CA Foundation) के परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद है। उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन के परिणामों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर देख सकेंगे।

आईसीएआई के सीसीएम, धीरज खंडेलवाल ने ट्वीट किया कि, सीए फाउंडेशन का परिणाम 30 जनवरी से 6 फरवरी तक जारी किया जाएगा। आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 के बीच किया गया था।

और पढ़िए –PM loan scheme online Apply: लोन लेने के लिए किस बैंक में जाना पड़ेगा? जल्दी और आसानी से कैसे मिलेंगे पैसे? जानिए- सबकुछ

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणामों के साथ,आईसीएआई सीए फाउंडेशन पास प्रतिशत और परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की सूची की भी घोषणा करेगा। संस्थान ने चार सत्रों में चार पेपरों के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, परिणाम की सटीक डेट जानने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

और पढ़िए –Bank Holidays List in February 2023: फरवरी महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

ICAI CA Foundation Results: ऐसे करें चेक

  • ICAI की आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें