PM loan scheme online Apply: लोन लेने के लिए किस बैंक में जाना पड़ेगा? जल्दी और आसानी से कैसे मिलेंगे पैसे? जानिए- सबकुछ
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

PM loan scheme online Apply: मोदी सरकार ने 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। यहां, MUDRA का अर्थ माइक्रो-यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी है। इस योजना के तहत, सरकार गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करती है। ये ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs), लघु वित्त बैंकों, माइक्रो-फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFIs) और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (NBFCs) के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं।
एक उधारकर्ता बैंकों की किसी भी शाखा (ऊपर उल्लिखित) में जा सकता है और ऋण के लिए आवेदन कर सकता है। उधारकर्ता udyamimitra.in पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कोई भी भारतीय नागरिक लोन प्राप्त करने के लिए पात्र है। उसके पास आय सृजन गतिविधि के लिए एक व्यवसाय योजना होनी चाहिए। ऐसे लोग मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन का जो मोटिव है वो विनिर्माण, प्रसंस्करण, व्यापार और सेवा क्षेत्र में एक नया/मौजूदा सूक्ष्म व्यवसाय उद्यम स्थापित करने के लिए होना चाहिए।
PMMY लोन के लिए महिलाओं, मालिकाना प्रतिष्ठान, साझेदारी फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या किसी अन्य संस्था सहित कोई भी व्यक्ति पात्र है, जिसकी ऋण आवश्यकता 10 लाख रुपये तक है।
हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: