UPSC Topper IAS Srushti Success Story: UPSC क्रैक करना, IAS अधिकारी बनना आसान नहीं है। सालों की कड़ी मेहनत, लगन और जुनून हो तो पहले प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। किसी को कई अटेम्पट देने के बाद सक्सेस नहीं मिलती। आज हम आपको उस IAS अफसर की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जो पहले प्रयास में UPSC क्रैक करके अधिकारी बनीं। साथ ही यह भी बताएंगे कि उन्होंने कैसे UPSC की तैयारी की कि पहली कोशिश में एग्जाम क्लीयर कर लिया। उनकी सफलता के टिप्स भी बताएंगे, जानिए…
सृष्टि देशमुख, जिन्होंने 2018 में UPSC एग्जाम क्रैक किया था। सृष्टि की ऑल इंडिया 5वीं रैंक थी। वह फीमेल कैंडिडेट्स की टॉपर थीं। पहले ही प्रयास में IAS बनी थीं। इन दिनों वे मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गदरवारा की SDM हैं, लेकिन सृष्टि के बारे में सबसे खास बात यह जानने की जरूरत है कि उन्होंने इंजीनियरिंग करते-करते UPSC की तैयारी शुरू की थी। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद UPSC एग्जाम दिया और पहले ही प्रयास में सफल होकर IAS अफसर बनीं, लेकिन इंजीनियरिंग की राह छोड़ दी।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में सफर करते समय ये हरकतें आपको पहुंचा सकती हैं जेल, जुर्माना भी भरना पड़ सकता
मध्य प्रदेश में जन्मी, शुरू से होनहार स्टूडेंट रहीं
सृष्टि देशमुख 28 मार्च 1996 को भोपाल में जन्मी थीं। कस्तूरबानगर की रहने वाली सृष्टि कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ीं। इंजीनियरिंग की डिग्री ली। CBSE 12वीं में 93.2 फीसदी और 10वीं में 10 CGPA लेने वाली सृष्टि शुरू से ही होनहार स्टूडेंट रही हैं। सृष्टि के पिता जयंत देशमुख इंजीनियर हैं। मां प्राइवेट स्कूल टीचर हैं। IAS अधिकारी नागार्जुन बी गौड़ा से अप्रैल 2022 में सृष्टि ने शादी की है। दोनों लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) मसूरी में मिले थे। दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंधे।
यह भी पढ़ें: Fuel-Efficient Scooters: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाले टॉप-5 स्कूटर्स, लिस्ट में होंडा एक्टिवा भी
सृष्टि ने UPSC की तैयारी को लेकर किताब लिखी
पहले प्रयास में UPSC क्रैक करके IAS बनी सृष्टि युवाओं का रोल मॉडल हैं। उनके लाखों प्रशंसक हैं। जहां वे अपने जनसेवा कार्यों के चलते कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लोकप्रिय हैं। वहीं युवाओं को सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी के टिप्स भी वे अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देती रहती हैं। उन्होंने ‘द आंसर राइटिंग मैनुअल’ नामक किताब लिखी है, जो UPSC मेन्स के लिए गाइड है। एग्जाम लिखने का तरीका और तैयारी की रणनीति इसमें बताई गई है। फ्लो चार्ट्स के साथ अपने नोट्स भी ऐड किए हैं।
यह भी पढ़ें: रील्स बनाने के शौकीन सावधान, लोकल ट्रेन में एक हरकत पहुंचा सकती है जेल, जुर्माना भी भरना पड़ेगा
सृष्टि ने ऐसे की UPSC एग्जाम देने की तैयारी
सृष्टि ने UPSC क्रैक करने के बाद पहले इंटरव्यू में अपनी तैयारी के बारे में भी बताया था। उन्होंने बताया कि एग्जाम की तैयारी करने के लिए उन्होंने अखबार पढ़े। राज्यसभा टीवी चैनल देखा। ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से काफी मदद मिली। सृष्टि के UPSC में टोटल मार्क्स 1068 थे। मेन्स में 895 और इंटरव्यू में 173 मार्क्स थे। सृष्टि युवाओं को टिप्स देते हुए कहती हैं कि सिविल सविर्सेज एग्जाम की तैयारी के लिए प्लानिंग की जरूरत है। फिजिकली फिट और मेंटली स्ट्रॉन्ग रहें। योग और मेडिटेशन जरूर करें, ताकि शांत रहें।
यह भी पढ़ें: Bollywood एक्टर और एक्ट्रेस, जिनके पति पॉलिटिक्स में हैं या वे खुद राजनीति में सक्रिय
NECRT की किताबों से ही नोट्स बनाने चाहिएं
सेल्फ कॉन्फिडेंस जरूरी है। नेगेटिव लोग डिमोटिवेट कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। फिजिकली और मेंटली थकाने वाली एक्टिविटी न करें। अपने मन और शरीर को पूरा आराम दें। NCERT की किताबों से ही तैयारी करें। 17-18 घंटे पढ़ने की जरूरत नहीं, बस डेली 5 से 6 घंटे दिल लगाकर पढ़ाई करेंगे तो काफी मदद मिलेगी। अपने ऊपर पूरा भरोसा होना चाहिए। किसी भी कारण से अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। अगर ऐसा हुआ तो तैयारी में ध्यान ही नहीं लगा पाएंगे।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines