ICAI CA May Exam 2025: फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम हुए पोस्टपोन, 9 से 14 मई तक की परीक्षाएं टलीं

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए 9 मई 2025 से 14 मई 2025 के बीच होने वाली CA फाइनल, इंटर और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (INTT AT) की बाकी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

icai ca may exam 2025 postponed
विज्ञापन

ICAI CA May Exam 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (INTT AT) की आगामी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

इंस्टीट्यूट की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि – “देश में बने तनावपूर्ण और असुरक्षित माहौल को देखते हुए, 9 मई 2025 से 14 मई 2025 के बीच होने वाली CA फाइनल, इंटर और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (INTT AT) की बाकी परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं।”

Advertisment

अब तक की स्थिति:

– CA फाइनल ग्रुप I की परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई को आयोजित हो चुकी हैं।

ग्रुप II की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को होनी थीं, जो अब स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन

– CA इंटरमीडिएट ग्रुप I की परीक्षाएं 3 से 7 मई तक हो चुकी हैं।

जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 9, 11 और 14 मई को होनी थीं, जिन्हें अब टाल दिया गया है।

विज्ञापन

क्यों टाली गईं परीक्षाएं?
भारत और पाकिस्तान के बीच 7 और 8 मई को स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों पर भारी गोलाबारी की। इसके साथ ही 8 और 9 मई की रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले भी किए गए, जो जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में देखे गए।

इन हमलों के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक रणनीतिक कार्रवाई कर पाकिस्तान और पाकिस्तान-ऑक्यूपाइड कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

छात्रों को सलाह
ICAI ने छात्रों को सलाह दी है कि वे इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ