Jewellery Designing में बनाना चाहते हैं करियर? मेरठ यूनिवर्सिटी के इस BSc कोर्स में लें एडमिशन

अगर आप ज्वेलरी डिजाइनिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं, तो आप मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में शुरू हुए नए कोर्स BSc Jewellery Design में एडमिशन ले सकते हैं। आप इस कोर्स से जुड़ी सारी डिटेल इस खबर में जान सकते हैं।

career in jewellery designing

मेरठ अपनी खूबसूरत और आकर्षक ज्वेलरी के लिए देश ही नहीं, एशिया के कई देशों में भी मशहूर है। यहां के खास डिजाइनों की मांग हमेशा बनी रहती है। इसी को देखते हुए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने अब छात्रों के लिए एक नया कोर्स BSc Jewellery Design शुरू किया है। इस कोर्स के जरिए छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य को भी एक नई दिशा दे सकते हैं।

विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ज्वेलरी टेक्नोलॉजी में मिलेगी ट्रेनिंग
इस कोर्स की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने बताया कि छात्रों को यहां अच्छी क्वालिटी की शिक्षा दी जा रही है ताकि उन्हें आगे रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि छात्रों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ज्वेलरी टेक्नोलॉजी, मेरठ में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इससे छात्रों को शहर में ही ज्वेलरी डिजाइनिंग का करियर बनाने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

National Institute of Jewellery Technology in Meerut

जानें कितनी है इस कोर्स की फीस
इस तीन साल के कोर्स की फीस 45,000 रुपये सालाना रखी गई है। इस कोर्स में एक साल पूरा करने पर डिप्लोमा, दो साल पर एडवांस डिप्लोमा और तीन साल पूरा करने पर डिग्री दी जाएगी। बता दें कि इस कोर्स में कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली या मुंबई
पहले ऐसे कोर्स के लिए छात्रों को दिल्ली या मुंबई जाना पड़ता था, लेकिन अब यूपी के मेरठ में ही यह सुविधा मिल रही है। मेरठ में पश्चिम बंगाल से आए कई कुशल कारीगर काम कर रहे हैं और यहां ज्वेलरी डिजाइन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह कोर्स छात्रों के लिए एक बड़ी और सुनहरी अवसर साबित हो सकता है।

कौन कर सकता है अप्लाई?
इस कोर्स में किसी भी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ