NEET Qualifying Marks: देशभर के मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को होना है। इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं और इस बार भी करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि नीट में क्वालिफाई करने के लिए कितने अंक लाने होंगे? इसलिए, आज हम आपको पिछले सालों की कट-ऑफ के जरिए बताएंगे कि आप कितने मार्क्स लाकर इस परीक्षा में क्वलीफाई कर सकते हैं।
NEET Cut-Off 2024: जनरल कैटेगरी वाले 162 अंक में हुए क्वालीफाई
साल 2024 में NEET UG की कटऑफ काफी हाई रही थी।
– जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 162 थे, जो कुल 720 अंकों में से 22.5% बनता है।
– OBC, SC, और ST कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ 127 अंक रहा, जो कि करीब 17.64% होता है।
वहीं, पिछले सालों की तुलना करें तो 2022 में कट-ऑफ इससे कम था:
– जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए: 117 अंक (16.25%)
– OBC/SC/ST के लिए: 93 अंक (12.92%)
इससे साफ है कि NEET में कटऑफ हर साल उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई लेवल और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करती है।
NEET UG: बीते 6 सालों में क्वालिफाई करने वालों के आंकड़े
नीट के लिए कॉम्पिटिशन हर साल बढ़ रहा है। पिछले 6 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो:
– कुल 1.10 करोड़ (110.90 लाख) उम्मीदवारों ने NEET परीक्षा दी है।
– इनमें से 58.93 लाख ने परीक्षा क्वालिफाई की।
– वहीं लगभग 52 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई नहीं कर सके।
इन आंकड़ों से साफ है कि NEET UG एक बेहद कॉम्पिटिटिव परीक्षा है और हर दूसरे अभ्यर्थी के लिए यह क्वालिफाई करना मुश्किल होता है।
NEET स्कोर से किन कोर्सेज में मिलता है एडमिशन?
NEET परीक्षा सिर्फ MBBS और BDS तक सीमित नहीं है। इस स्कोर के जरिए छात्र इन मेडिकल और हेल्थकेयर कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं:
– MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery)
– BDS (Bachelor of Dental Surgery)
– BAMS (आयुर्वेद)
– BHMS (होम्योपैथी)
– BUMS (यूनानी)
– BVSc (वेटनरी साइंस)
– B.Sc Nursing
देश में कितनी MBBS सीटें उपलब्ध हैं?
वर्तमान समय में भारत के मेडिकल कॉलेजों में कुल MBBS सीटों की संख्या 1,18,190 है। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज शामिल हैं। छात्रों को इन सीटों के लिए अखिल भारतीय कोटा (All India Quota) और राज्य स्तरीय काउंसलिंग (State Counseling) प्रक्रिया से गुजरना होता है।
तैयारी में न छोड़ें कोई कसर
NEET UG 2025 में सफल होने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार मजबूत तैयारी, टाइम मैनेजमेंट और सटीक रणनीति अपनाएं। पिछले वर्षों के कटऑफ देखकर यह समझना जरूरी है कि सिर्फ क्वालीफाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि बेहतर रैंक लाना भी जरूरी है ताकि टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिल सके।
संबंधित खबरें
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
23 hrs agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
2 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
2 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
3 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
3 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
6 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
6 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
6 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
11 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines