Haryana Board 12th Result 2025: चंद मिनटों में जारी हो जाएगा परिणाम, ऑनलाइन और SMS के जरिए ऐसे देखें स्कोरकार्ड

Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड आज सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन और SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

haryana board 12th result 2025

Haryana Board 12th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), की तरफ से आज, 13 मई को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही, जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा कम है, वहां छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक किया गया था। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई थी। हालांकि, इंग्लिश विषय का पेपर लीक होने के कारण 29 मार्च को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। बोर्ड ने इस वर्ष चुनौतियों का सामना करते हुए भी समय पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया और रिजल्ट तय समय में जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन

Haryana Board Result 2025: कितने मार्क्स लाने पर होंगे पास?
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर भी 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक हासिल करेंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, जो दो से ज्यादा विषयों में 33% से कम अंक लाते हैं, उन्हें पूरी तरह से फेल माना जाएगा और उन्हें अपनी क्लास रिपीट करनी होगी।

Haryana Board Result 2025: कैसे डाउनलोड करें कक्षा 12वीं के परिणाम?

विज्ञापन

1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाएं।
2. रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
3. कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
4. इसके बाद क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
5. आपका हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले लें।

Haryana Board Result 2025: SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट?

विज्ञापन

– अपने मोबाइल पर टाइप करें: RESULTHB12 [स्पेस] Roll Number
– इसे इन नंबर – 56263 पर भेजें।
– कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ