हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BSEH Haryana Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं- 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए फाइनल चेक लिस्ट कल होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
Kerala SSLC 10th Result 2023

BSEH Haryana Board Exam 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (शैक्षणिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च 2023 के लिए अंतिम चेक लिस्ट 24 जनवरी को जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org से एचबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़िए –MSMSS Admit Card 2023: हरियाणा मुख्यमंत्री सक्षम मेरिट आधारित स्कॉलरशिप योजना कक्षा 6वीं और 9वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

स्कूल ऐडमिनिस्ट्रेटर अपने सौंपे गए लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। लिस्ट में डिटेल्स चेक करने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को 31 जनवरी तक एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 12 टाइम टेबल में परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, विषय के नाम और कोड, और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। इस साल करीब 6.25 लाख बच्चे कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे।

बता दें, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी राज्य और गैर-राज्य स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों और गुरुकुल/विद्यापीठों के उम्मीदवारों की चेक लिस्ट में नाम, पिता का नाम, माता का नाम और अन्य डिटेल्स दर्ज किया जाएगा। किसी व्यक्ति के नाम, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, जन्म तिथि, आधार संख्या, परिवार पहचान पत्र, विषय आदि में डिटेल्स में सुधार 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक किया जा सकता है।

और पढ़िए –HBSE Exam 2023: हरियाणा बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित, यहां देखें शेड्यूल

इस दिन होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक कक्षा की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी, जबकि उच्च माध्यमिक 28 मार्च तक जारी रहेंगी। HBSE बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी HBSE बोर्ड परीक्षा 2023 दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बता दें, उच्च माध्यमिक की 27 फरवरी को कंप्यूटर विज्ञान व आईटी व आईटीईएस विषय से परीक्षा शुरू होगी। माध्यमिक की 27 फरवरी को पंजाबी, आईटी, आईटीईएस, संस्कृत व्याकरण की परीक्षा होगी।

और पढ़िए –शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें