दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2025-26 बैच के ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स को बड़ी खुशखबरी दी है. अब छात्रों को एग्जाम पास करने के लिए 44 में से 28 क्रेडिट पूरे करना अनिवार्य नहीं होगा. DU ने इस बैच के लिए 28 क्रेडिट की शर्त पर रियायत दी है. अब अगर किसी छात्र के 28 क्रेडिट पूरे नहीं हो पाते हैं तो भी वो परीक्षा में पास समझा जाएगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सिर्फ 2025-26 ग्रेजुएशन बैच के लिए ये छूट दी है.
ये भी पढ़ें: DUSU को ‘पॉलिटिक्स की नर्सरी’ क्यों कहा जाता है, अरुण जेटली और विजय गोयल समेत देश को दिए कितने दिग्गज?
क्या है नियम?
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत लागू UGCF-2022 के क्रेडिट सिस्टम में एक साल के दौरान छात्रों को कुल 44 क्रेडिट मिलते हैं. इसके तहत अगले साल परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 28 क्रेडिट लाना जरूरी है. अगर किसी छात्र को 28 से कम क्रेडिट मिलता है, तो उसे अगले साल प्रमोट होने में कुछ मुश्किल हो सकती है. लेकिन 2025-26 के बैच के लिए छूट दी गई है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन्स के बाकी सभी नियम वैसे ही रहेंगे.
DU टीचर्स ने उठाए सवाल
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने इस फैसले के आधार और समय पर सवाल उठाए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि छात्र पहले ही अपने तीसरे सेमेस्टर में पहुंच चुके हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स फेडरेशन (DTF) की सेक्रेटरी और मिरांडा हाउस की एसोसिएट प्रोफेसर आभा देव हबीब ने सवाल किया कि पास होने के नियमों में बदलाव क्यों किया गया. उनका कहना है कि आखिर ऐसी क्या मुश्किल आ गई थी, जिसकी वजह से ये फैसला लेना पड़ा.
ये भी पढ़ें: कौन हैं DUSU चुनाव के इकलौते निर्दलीय विजेता दीपांशु शौकीन? ABVP और NSUI से छीन लिया उपाध्यक्ष पद
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
8 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines