कौन हैं DUSU चुनाव के इकलौते निर्दलीय विजेता दीपांशु शौकीन? ABVP और NSUI से छीन लिया उपाध्यक्ष पद

DUSU चुनाव के नतीजों का आज ऐलान हुआ. दिल्ली के पीरागढ़ी के रहने वाले दीपांशु निर्दलीय ही उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े और जीत भी गए. उन्होंने ABVP और NSUI समेत सभी दलों को पछाड़ दिया

DUSU Election result

कौन है दीपांशु शौकीन? (Photo: ANI)

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों का आज ऐलान हुआ. इस बीच एक नाम है जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो है दीपांशु शौकीन. दिल्ली के पीरागढ़ी के रहने वाले दीपांशु निर्दलीय ही उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े और जीत भी गए. उन्होंने ABVP और NSUI समेत सभी दलों को पछाड़ दिया. दीपांशु शौकीन को 30,615 वोट मिले, वहीं ABVP के यश डबास के पाले में 24,576 वोट आए.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं दीपांशु शौकीन?

दीपांशु शौकीन के पिता बस कंडक्टर हैं, जबकि मां आंगनवाड़ी वर्कर है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन की और वो फिलहाल डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के स्टूडेंट हैं. दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव लड़ने के लिए NSUI से टिकट मांगा था. उन्हें टिकट मिल भी गई, नामांकन भी हो गया. लेकिन बाद में NSUI ने उन्हें नोमिनेशन वापस लेने के लिए कहा. शौकीन ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया और निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने ABVP और NSUI के खिलाफ खुलकर बगावत करने की ठान ली.

कैसे बढ़ा दीपांशु का क्रेज?

सत्य निकेतन इमारत हादसे के दौरान दीपांशु शौकीन ने जूते उतारने का ऐलान किया था और ये कहा था कि जब तक छात्रों के साथ इंसाफ नहीं होता, तब तक वो जूते नहीं पहनेंगे. अपने इस कदम से वो स्टूडेंट पॉलिटिक्स में रातोंरात हीरो बन गए और इसका नतीजा आज चुनाव के नतीजों में दिखा. दरअसल, शौकीन बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे, इसलिए उनके पिता का सपना था कि वो UPSC की तैयारी करें, लेकिन दीपांशु हमेशा से ये चाहते थे कि वो राजनीति में ही जाएं. उन्होंने पॉलिटिक्स में जाने के लिए छात्र राजनीति को पहली सीढ़ी बनाया और उसे पार भी कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ