DU NCWEB PG Admission 2022: आज जारी होगी डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पीजी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट, यहां देखें प्रोसेस

DU UG Admissions 2022

DU UG Admissions 2022

विज्ञापन

DU NCWEB PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) द्वारा गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड डीयू (DU NCWEB PG) प्रवेश 2022 की दूसरी लिस्ट 19 दिसंबर, 2022 को जारी करेगा। जो छात्राएं NCWEB के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहती हैं, वे डीयू की आधिकारिक साइट पर du.ac.in या admission.uod.ac.in पीजी प्रवेश के लिए दूसरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

एडमिशन के लिए जरूरी डेट्स

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 20 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2022 तक दूसरी प्रवेश लिस्ट के खिलाफ आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय 20 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2022 तक दूसरी प्रवेश लिस्ट के खिलाफ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश को सत्यापित और अनुमोदित कर सकते हैं। अंतिम दूसरी प्रवेश लिस्ट के विरूद्ध शुल्क भुगतान की तिथि 22 दिसम्बर 2022 है।

Advertisment

DU NCWEB PG Admission 2022: ऐसे करें चेक

  • DU प्रवेश की आधिकारिक साइट entry.uod.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पीजी एडमिशन 2022 सेकेंड लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार सूची की जांच कर सकते हैं।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस दिन जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से डीयू NCWEB के पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 24 दिसंबर को जारी की जाएगी।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ