CLAT 2023 Answer Key: क्लैट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, उमीदवार ऐसे दर्ज कराएं आपत्तियां
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023
CLAT 2023 Answer Key: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।
क्लैट 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। एनएलयू के कंसोर्टियम ने भी उम्मीदवारों से CLAT 2023 की आंसर-की के खिलाफ चुनौतियां आमंत्रित की हैं। आपत्ति विंडो लिंक 20 दिसंबर (सुबह 9 बजे) तक सक्रिय रहेगा।
बता दें उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि आपत्ति वैध और कायम पाई जाती है, तो उक्त शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने रविवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया। यह परीक्षा देश भर के 23 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 127 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, और 93.6 प्रतिशत छात्र यूजी परीक्षा में और 91.7 प्रतिशत पीजी परीक्षा में शामिल हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: