Niharika Gupta
Read More
CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी समय में सीटीईटी दिसंबर 2022 परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ctet.nic.in पर अपना सीटीईटी स्कोर चेक कर सकते हैं।
सीटीईटी परिणाम जारी करने की तारीख और समय के 9बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई फरवरी के अंत तक सीटीईटी के नतीजे घोषित कर सकता है।
सीबीएसई द्वारा इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है और अब इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सीटेट का रिजल्ट जानने से पहले इसमें पास होने के लिए कितने अंक चाहिए इसकी जानकारी होना बेहद ही अनिवार्य है। सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 14 फरवरी 2023 को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2023 थी।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पासिंग मार्क्स हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। अगर आप जनरल कैटेगरी के हैं, तो आपको सीटीईटी के लिए 60 फीसदी अंक लाने अनिवार्य होंगे। नंबरों की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक लाने चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।