ICSI CS June 2023 Registration: जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कल होंगे शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

ICSI CS 2023 Registration
Edited By Siddharth Sharma

ICSI CS 2023 Registration
ICSI CS June 2023 Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्नारा आयोजित की जाने वाली सीएस एग्जीक्यूटीव परीक्षा 2023 के जून सेशन में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरइसल इंस्टीट्यूट द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानि 26 फरवरी 2023 से शुरू कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारो को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में अप्लाऊ कर सकते हैं।
– आवेदन शुरू होने की तारीख – 26 फरवरी 2023
– आवेदन की आखिरी तारीख – 25 मार्च 2023
– लेट फीस के साथ अप्लाई करने की तारीख – 9 अप्रेल 2023
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
– होम पेज पर “ICSI CS June 2023 registration” लिंक पर क्लिक करें।
– क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
– आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
– अब आवेदन फीस का भुगतान करें।
– फॉर्म को सबमिट कर लें।
– आप चाहें तो भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
बता दें, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आईसीएसआई ने प्रोफेशनल प्रोग्राम और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए रिजल्ट जारी कर दिया हैं जो उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट-icsi.edu पर देख सकते हैं। ये परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है और इसे पास करने के बाद कोई भी व्यक्ति कंपनी सेक्रेटरी के पद पर काम कर सकता है। ये काफी कठिन परीक्षा होती है और इसके लिए छात्र घंटो तक पढ़ाई करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: