CBSE Results 2023: इस तारीख तक जारी होंगे सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम, डिजीलॉकर से ऐसे कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

CBSE Class 10, 12 Results 2023
Edited By Niharika Gupta

CBSE Class 10, 12 Results 2023
CBSE Class 10, 12 Results 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE) जल्द ही रिजल्ट 2023 की घोषित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के इसी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करके चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स संबंधित माध्यम पर दिया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार, लगभग 21 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और लगभग 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख शामिल हुए। उसी के परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को समाप्त हुईं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुईं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। छात्रों को इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों पेपरों में पासिंग मार्क्स लाने होंगे। इंटरनल पेपर में असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और क्लास टेस्ट शामिल होते हैं जबकि एक्सटर्नल पेपर फाइनल के परिणाम होते हैं। उम्मीदवार जो पासिंग मार्क्स भी नहीं लाते हैं, वे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: