CBSE Boards Exam 2023: कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने जारी किया अहम नोटिस, यहां जरूर करें चेक

CBSE Board exam 2023

CBSE Board exam 2023

विज्ञापन

CBSE Boards Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर्स को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए नकली सैंपल पेपर के प्रसार की आधिकारिक सूचना उपलब्ध है।

यहां देखें नोटिस 

बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में जानकारी साझा की है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक http://cbse.support/sp बनाया है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर परिचालित किए हैं और परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपरों से होंगे। केवल और इन पेपरों को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांग रहे हैं।

Advertisment

बोर्ड ने नोटिस में कहा कि सभी हितधारकों को अत्यधिक सावधान रहने और ऐसे किसी भी फर्जी संदेशों और वेबसाइटों के लिंक का जवाब नहीं देने के लिए सावधान किया जाता है। जारी नोटिस के मुताबिक सैंपल पेपर सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए बोर्ड किसी भी छात्र या माता-पिता से कोई शुल्क नहीं लेता है।

सीबीएसई कक्षा 10, 12 की 2023 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 तक देश भर में 7250 से अधिक केंद्रों और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ