Niharika Gupta
Read More
UGC NET 2022 Phase 2 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्वविद्यालय के अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षण या UGC नेट दिसंबर 2022 के दूसरे फेज के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी।
NTA ने 22 फरवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की। UGC नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल्स एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि हैं। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह शहर के अलॉटमेंट के लिए एडवांस नोटिस है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए है। UGC NET दिसंबर 2022, चरण- II का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।
और पढ़िए –ATMA 2023 Admit Card: AIMS ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर’ के लिए देश भर में 5 विषयों के लिए UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट परीक्षा के पहले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।