CBSE Class 12 Exam Date Change Viral Post: किसान आंदोलन के चलते जनजीवन पर इसका असर दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में जगह-जगह जाम की स्थिति बनने लगी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से किसान आंदोलन को लेकर एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। आइए जानते हैं इस वायरल नोटिफिकेशन का सच…
CBSE के नाम से वायरल हो रहा नोटिफिकेशन फर्जी है
किसान आंदोलन के चलते सीबीएसई के नाम पर वायरल हो रहा ये नोटिफिकेशन फर्जी है। सीबीएसई ने इसके बारे में स्टूडेंट्स को अलर्ट जारी किया है। सीबीएसई की ओर से आगाह करते हुए कहा गया है कि किसान आंदोलन के चलते 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में बदलाव के बारे में अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के खिलाफ जागरूक रहें। इस तरह का कोई भी नोटिफिकेशन बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि यह सर्कुलेशन भ्रामक है और बोर्ड ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।
सीबीएसई ने किया पोस्ट
सीबीएसई ने अपने नोटिस में लिखा है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि किसान प्रदर्शन के कारण बोर्ड को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे स्कूलों में उपस्थित होने में असमर्थ हैं, इसलिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जल्द ही आपको नई तारीखों के बारे में सूचित किया जाएगा। सीबीएसई ने अपने पोस्ट में कहा है कि ये सूचना पूरी तरह से फर्जी है।
चलाए जा रहे हैं फेक एक्स हैंडल
हाल ही में बोर्ड ने एक और नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि सीबीएसई के नाम पर कुछ एक्स हैंडल चलाए जा रहे हैं। ये पूरी तरह से फेक हैं। सीबीएसई के मुताबिक, ये सोशल मीडिया हैंडल बोर्ड के नाम और उसके लोगो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। बोर्ड ने लगभग 30 एक्स हैंडल को लिस्ट किया है, जो बोर्ड का आधिकारिक अकाउंट होने का दावा करते हैं।
आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। कुछ विषयों की परीक्षा केवल दो घंटे की होती है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें आधिकारिक वेबसाइट
जानकारी के अनुसार, परीक्षाओं के बाद बोर्ड मई में सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। सीबीएसई जुलाई 2024 में कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। इसका परिणाम अगस्त 2024 में घोषित किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की ज्यादा जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2024 का इंतजार खत्म, ताजा अपडेट आया सामने, जानें कैसे कर पाएंगे चेक?
ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं के अभ्यर्थी जरूर पढ़ें CBSE का नया फरमान, किसान आंदोलन को लेकर जारी नई एडवाइजरी
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
19 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines