JEE Main Result 2024 का इंतजार खत्म, ताजा अपडेट आया सामने, जानें कैसे कर पाएंगे चेक?

JEE Main Result 2024 Latest Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी JEE Main का रिजल्ट जारी करने जा रही है। तारीख को लेकर अपडेट सामने आया है। जानें कब जारी होगा और कैसे कर पाएंगे चेक?

Gujarat School Student Marksheet Viral

बच्ची की मार्कशीट देखकर स्कूल प्रिंसिपल भी चौंक गई।

विज्ञापन

JEE Main Result 2024 Latest Update: इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक युवाओं के लिए काम की खबर है। JEE Main Result 2024 सेशन-1 केा लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल रिजल्ट जारी करेगी। रिजल्ट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी होगा।

एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ से स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर पाएंगे, लेकिन विशेष उल्लेखनीय है कि कल जारी किया जाने वाला परिणाम अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे री-चेक नहीं कराया जा सकेगा।

विज्ञापन

 

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों जारी होंगे

बता दें कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2024) 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी 2024 को हुआ था। देशभर के 291 शहरों के लगभग 544 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। फरवरी के पहले हफ्ते में ही आंसर-की जारी हो गई थी, जिसे चैलेंज करने का समय 7 से 9 फरवरी तक था।

विज्ञापन

आपत्तियां लेने के बाद NTA अब फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों साथ-साथ जारी किए जाएंगे। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch), बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Planning) कोर्स में दाखिला देने के लिए हर साल यह एग्जाम लिया जाता है।

 

विज्ञापन

सेशन-2 के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

बता दें कि इस साल सेशन-1 के लिए 12 लाख 31 हजार 874 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 11,70, 036 युवाओं ने एग्जाम दिया था। सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च आवेदन करने की आखिरी तारीख है।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर लॉग इन करें।
  • होम पेज पर JEE-MAIN 2024 सेशन-1 रिजल्ट का आइकन होगा।
  • आइकन पर टैप करके एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा। प्रिंट ले लें। PDF भी सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ