BSEB 10th Result 2024: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित होने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। पिछले साल जहां 12वीं बिहार बोर्ड का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था, वहीं 10वीं कक्षा के परिणाम 31 मार्च को आए थे। यानी साल 2023 में दोनों कक्षाओं के परिणाम में 10 दिन का गैप था। ऐसे में, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल 10वीं का रिजल्ट मार्च के अंत में आ सकता है। जानें रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे चेक करें?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इसके लिए अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। छात्र के पास अपना रिजल्ट देखने से पहले रोल नंबर और जरूरी जानकारी होना आवश्यक है। रिजल्ट देखने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2024 Live: थोड़ी ही देर में आएगा 12वीं का रिजल्ट, कब-कहां-कैसे देखें परिणाम?
सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित करता है Bihar Board
आपको बता दें कि बिहार में इस साल 15 फरवरी से 23 फरवरी तक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बीते कई सालों से ऐसा चलता आ रहा है कि बिहार बोर्ड सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित करता है और रिजल्ट भी सबसे पहले ही जारी करता है। इसे देखते हुए बिहार बोर्ड जल्द 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर सकता है।
बीते साल कब जारी हुआ था 10वीं का रिजल्ट?
पिछले साल की तारीखों पर नजर डालें तो 2023 में बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। इसके अलावा, बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को दोपहर के बाद घोषित कर दिया था। इस साल (2024) ये एग्जाम 15 से 23 फरवरी तक करवाए गए यानी इस बार की रिजल्ट की तारीखें भी लगभग पिछले साल की तरह हो सकती हैं। ऐसे में, अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड मार्च के आखिर तक रिजल्ट घोषित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board Result 2024: अब SMS से भी पता कर सकते हैं 12वीं का परिणाम, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
कहां देखें Bihar Board Class 10th Result?
बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद आसानी से देखने जा सकते हैं। इन स्टेप्स की मदद से चेक करें अपना रिजल्ट।
- सबसे पहले, बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट आने पर यहां BSEB Matric Result 2024 link एक्टिव हो जाएगा, इसपर क्लिक कर लें।
- इसमें अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
- आखिर में, जरूरी जानकारी भरने के बाद BSEB 10th result 2024 आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- आप रिजल्ट को फ्यूचर के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board 12th Result 2024: 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजे आज, जानें कब-कहां देख सकेंगे परिणाम
कहां-कहां देखा जा सकता है Bihar Board Result?
छात्र अपना परिणाम BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड के परिणाम आज, Roll Number से रिजल्ट कैसे चेक करें?
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines