बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE-XXI) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. इस आंसर की की मदद से परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं. इसके अलावा, अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने AIBE-XXI परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आसानी से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सभी प्रश्न पत्र सेट (A, B, C और D) की अलग-अलग आंसर की उपलब्ध कराई गई है, इतना ही नहीं, प्रत्येक सेट के प्रश्न पत्र के अनुसार विस्तृत उत्तर कुंजी भी जारी की गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का सटीक मूल्यांकन कर सकें और किसी भी संभावित गलती की पहचान कर सकें.
यह भी पढ़ें: BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का बड़ा मौका,
कब तक उठा सकते हैं आपत्ति?
इस परीक्षा में भाग लिए सभी उम्मीदवार आंसर की की मदद से आपने प्रश्न-उत्तर को अच्छे मिलान कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप असंतुष्ट रहें, तो आप 17 जून 2026 तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी. इतना ही नहीं, आपके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति अगर वैलिड पाई जाती है तो शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा.
कैसे करें आंसर की डाउनलोड?
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं. आप इस लिंक को क्लिक करके भी डायरेट वेबसाइट पर जा सकते हैं.
- होम पेज खुलने के बाद आप AIBE XXI Provisional Answer key & Objection Tracker के आगे प्रोविजनल की या सेट के अनुसार पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.
- अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
- अगर आपको आपत्ति दर्ज करनी है तो वेबसाइट पर ही Login में जाकर मांगी गई डिटेल भरकर उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Loco Pilot Job: रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना कैसे करें पूरा? 12वीं के बाद जानें तैयारी से
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines