BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का बड़ा मौका, आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक, अभी करें अप्लाई!

क्या आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं और अपने करियर को रफ्तार देना चाहते हैं? बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी है, जिसमें अप्लाई कर सकते हैं.

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा में आवेदन जारी. (Image: AI)

बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी कर रखी है, लेकिन अब इसकी आखिरी तारीख बेहद करीब आ गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून निर्धारित की गई है. अगर आप भी इस क्षेत्र में अपना शानदार करियार बनाना चाहते हैं, तो इस मौके का जरूर फायदा उठाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन और क्या है योग्यता

  • इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
  • शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.
  • यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल कर भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करना चाहते हैं. इन पदों पर भर्ती पानी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, गणितीय क्षमता, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर तो उम्मीदवार सभी में पास हो जाएगें, वह ही आगे बढ़ सकेंगे.

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. हालांकि, बात करें आवेदन शुल्क की तो, सभी वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 800 रुपये रखा गया है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव और मासिक स्टाइपेंड का यह अवसर युवाओं के लिए करियर की मजबूत शुरुआत साबित हो सकता है, इसलिए इस मौके को न गवाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ