Loco Pilot Job: रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना कैसे करें पूरा? 12वीं के बाद जानें तैयारी से लेकर नौकरी तक का पूरा प्लान

भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है. अगर आप भी 12वीं के बाद इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो जानिए जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और ट्रेनिंग से जुड़ी अहम जानकारी.

Loco Pilot

रेलवे नें नौकरी कैसे करें. (Image: AI)

भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना हर साल लाखों युवा देखते हैं. रेलवे की कई प्रतिष्ठित नौकरियों में लोको पायलट का पद सबसे ज्यादा मशहूर माना जाता है. ट्रेन को सुरक्षित तरीके से संचालित करना और हजारों यात्रियों को समय पर उनकी मंजिल तक पहुंचाना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है. यही कारण है कि इस पद को सम्मान, जिम्मेदारी और बेहतर करियर अवसरों के लिए जाना जाता है. अगर आप भी 12वीं के बाद एक स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो लोको पायलट का करियर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. बस जरूरी है कि जाने इस नौकरी के लिए तैयारी क्या चाहिए और कैसे आप इस पद पर जा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट क्या काम करता है?

लोको पायलट वह रेलवे कर्मचारी होता है जो ट्रेन को चलाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करता है. ट्रेन की स्पीड, रेलवे सिग्नल, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा नियमों पर लगातार नजर रखना उसकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होता है. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निर्णय लेना और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी इस पद का अहम हिस्सा है. रेलवे में ज्यादातर उम्मीदवार अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के रूप में करते हैं. अनुभव बढ़ने और विभागीय परीक्षाओं में सफलता मिलने के बाद उन्हें उच्च पदों पर प्रमोशन मिलते हैं.

12वीं के बाद लोको पायलट बनने के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

  • लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है.
  • इसके साथ तकनीकी क्षेत्र में आईटीआई प्रमाणपत्र या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
  • मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे ट्रेड इस नौकरी के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं.
  • जो छात्र 10वीं के बाद आईटीआई करते हैं, वे भी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली जाने वाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • वहीं तकनीकी डिप्लोमा धारकों को भी रेलवे में अच्छे अवसर मिलते हैं, जिससे उनका चयन होने की संभावना और बढ़ जाती है.

चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग का क्या हिसाब है?

लोको पायलट बनने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया को पास करना अनिवार्य होता है. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जाती है, जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. इसके बाद CBT-2 में तकनीकी विषयों पर आधारित सवाल आते हैं. सफल उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच से गुजरना पड़ता है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल निर्धारित होती है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलती है. चयन होने के बाद उम्मीदवारों को रेलवे प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष तकनीकी और परिचालन ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग पूरी होने पर वे अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में काम करते हैं और धीरे-धीरे एक कुशल लोको पायलट के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ